पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उमेश ने दिलाई फॉक्स को बड़ी जीत

उमेश ने दिलाई फॉक्स को बड़ी जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. फ्रीडम क्रिकेट कप में फॉक्स ने उमेश के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर एसीसी पर 81 रन की जीत हासिल की है। इंडस वैली ग्राउंड में खेले गए मैच में एसीसी ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी फॉक्स टीम ने इसे गलत साबित किया और 20 ओवराें में दो विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हैरी ने टीम के लिए 61 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी खेली जबकि उमेश खैरा ने 38 रन गेंदों पर 47 रन का योगदान दिया। एसीसी के लिए अमित और अमरिंदर ने एक एक विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी टीम एसीसी ने काफी प्रयास किया लेकिन वे चार विकेट पर 129 रन ही बना सके। दीपक ने 38 और जस्सी ने 23 रन बनाए। विजेता टीम के लिए उमेश ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि सुखविंदर ने दो विकेट निकाले। उमेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...