पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग टाइटल के लिए आज लगेंगे पंच

वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग टाइटल के लिए आज लगेंगे पंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/पंचकूला. ट्राईसिटी की पहली प्रोफेशनल बॉक्सिंग नाइट के लिए स्टेज तैयार है और सभी बॉक्सर्स अपने पंच लगाने की प्रैक्टिस पूरी कर चुके हैं। भारतीय बॉक्सर राजेश कसाना पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फिलीपींस के ग्लेन एंतरीना का डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड यूथ लाइटवेट बॉक्सिंग टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे। इस फाइट में बेल्ट के साथ साथ 2.50 लाख कैश प्राइज मनी भी दांव पर होगी। इस बाउट के साथ साथ डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर क्रूजर वेट चैंपियनशिप के लिए भी मुकाबला होगा जिसमें भारत के विकास सिंह के सामने थाई बॉक्सर सुतत कलालेक होंगे। इन दोनों बाउट के साथ साथ चार और मुकाबले होंगे जिसमें दो इंटरनेशनल व दो नेशनल बॉक्सर्स भिड़ेंगे। राॅयल स्पोर्ट्स प्रमोशन की इस इंटरनेशनल बॉक्सिंग नाइट का लाइव टेलिकास्ट नियाे स्पोर्ट्स पर शाम 6 बजे से होगा।

रिंग में मेरे पंच देंगे जवाब
डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड यूथ लाइटवेट बॉक्सिंग टाइटल के लिए भिड़ने वाले राजेश कसाना को लुका के नाम से जाना जाता है और उन्होंने इस मैच के लिए तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने फिलिपींस के बॉक्सर को मैच से पहले कोई चैलेंज नहीं दिया और साफ कर दिया कि वे नहीं रिंग में पंच के साथ ही जवाब देंगे।

पहली बार भारतीय बॉक्सर से सामना
फिलीपींस से आए बॉक्सर ग्लेन एंतरीना पहली बार भारतीय बॉक्सर का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कई बाउट लड़ी है लेकिन अभी तक मेरा सामना इंडियन बॉक्सर से नहीं हुआ है। मैं पहले की तरह यहां पर भी जीत हासिल करने के लिए आया हूं और इस बेल्ट पर मेरा ही कब्जा होने वाला है।

भारत के राजेश कसाना और फिलीपींस के ग्लेन एंतरीना होंगे आमने सामने, 2.50 लाख कैश प्राइज होगा दांव पर, एशिया सिल्वर क्रूजर वेट चैंपियनशिप का भी फैसला आज

राजेश कसाना (लुका)

स्टांस: ऑर्थोडॉक्स

हाइट 160 सेंटीमीटर

प्राेफेशनल बॉक्सिंग रिकॉर्ड
8 जीते, 0 हारे, 01 ड्रॉ



सीनियर स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट

साई चैंपियनशिप दो बार गोल्ड

एशिया सिल्वर क्रूजर वेट चैंपियनशिप की बेल्ट भी दांव पर, प्राइज मनी-2.50 लाख रु

सुतत कलालेक

स्टांस: ऑर्थोडॉक्स

हाइट 165 सेंटीमीटर

वेट 85 किलो

प्राेफेशनल बॉक्सिंग रिकॉर्ड

11 जीते, 8 हारे अौर 00 ड्रॉ

वेट 60 किलो


डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड यूथ लाइट वेट चैंपियनशिप

प्राइज मनी 2.50 लाख रुपए


विकास सिंह

स्टांस: ऑर्थोडॉक्स

हाइट 180 सेंटीमीटर

वेट 90 किलो

प्राेफेशनल बॉक्सिंग रिकॉर्ड

5 जीते, 0 हारे अौर 01 ड्रॉ


ग्लेन एंतरीना

स्टांस: ऑर्थोडॉक्स

हाइट 170 सेंटीमीटर

वेट 60 किलो

प्राेफेशनल बॉक्सिंग रिकॉर्ड
12 जीते, 3 हारे, 01 ड्रॉ



प्रो बॉक्सिंग का अच्छा अनुभव 9 मैच नॉकआउट से जीते

इंटरनेशनल वुमंस बैंटम वेट 4 राउंड कॉन्टेस्ट
कीर्ति कुमारी

भारत

नेओमी बासक्यूस

अमेरिका

पहली बार भारत में डिसाइड होगा बेल्ट विनर
प्रोफेशनल बॉक्सिंग इंडियाके प्रेसिडेंट जितेंदर सिंह ने कहा कि ये पहला मौका है जब बेल्ट के विजेता का फैसला भारत में होगा। ये बेल्ट पहली बार यहां पर आई है और पहली बार कोई भारतीय इस बेल्ट को जीतने के लिए रिंग में उतरेगा। हम भी चाहते हैं कि ये बेल्ट एक भारतीय के हाथ में हो और लुका इसके पूरी तरह से हकदार हैं। इस बेल्ट फाइट को पहले दिल्ली और मुंबई में कराया जाना था लेकिन हरियाणा हमेशा से ही बॉक्सर्स का गढ़ रहा है और हरियाणा में इसका आयोजन करने से गेम को स्टेट में प्रमोशन मिलेगी।

अग्रेसिव बॉक्सिंग का गवाह बनेगा पंचकूला...
रॉयल स्पोर्ट्स प्रमाेशंस के डायरेक्टर जय शेखावत ने कहा कि ये इवेंट अग्रेसिव पंच का होगा ओर यहां पर आपको ताबड़तोड़ पंच देखने को मिलेंगे। हमने भारतीय बॉक्सर्स को ये बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है ताकि वे अपने पंच दिखा सकेंगे। ये इवेंट भारतीय बॉक्सिंग का गेम चेंजर होगा और कई अच्छे आपके सामने होंगे। इस इवेंट में आप हरियाणा के लोकल बॉक्सर्स को इंटरनेशनल स्टार्स के खिलाफा पंच जड़ते हुए देख सकेंगे।

ये भी बाउट्स होंगी...
इंटरनेशनल वेल्टर-वेट: 6 राउंड कॉन्टेस्ट

करन सिंह

भारत

रोलेंड जैफरे

कैनेडा

सुपर वेल्टर-वेट इंटर स्टेट: 4 राउंड कॉन्टेस्ट

अंकित ठाकुर

हिमाचल

विकास खत्री

हरियाणा

फेदरवेट इंटर स्टेट: 4 राउंड कॉन्टेस्ट

सुनील सिवाच

हरियाणा

चिन्मय सेनगुप्ता

मध्यप्रदेश

खबरें और भी हैं...