पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देशभर से आए 2000 सुझावों में टॉप 3 चंडीगढ़ से हुए शामिल

देशभर से आए 2000 सुझावों में टॉप 3 चंडीगढ़ से हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूटी एजुकेशन विभाग अपने सुझावों के कारण देशभर में वाहवाही लूट रहा है। दरअसल हेकाथन-2018 स्मार्ट इंडिया कंपीटिशन में चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से दिए गए तीन सुझावों को एमएचआरडी ने नोएड़ा हेकाथन-2018 स्मार्ट इंडिया के लिए स्वीकार कर लिया है। चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से कंपीटिशन के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी से टीमें चुनी गई थी जिन्होंने अपने 4 प्रोजेक्ट कंपीटिशन में रखे। इन टीमों ने विक्रम राणा व प्रदीप सिंह बालिया की अध्यक्षता में कंपीटिशन में हिस्स लिया। गौरतलब है कि 30 और 31 मार्च को देश के 28 सेंटरों में 36 घंटों के लिए हेकाथन-2018 स्मार्ट इंडिया के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें 80000 से ज्यादा इंजीनियर और मैनेजमेंट विभाग के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इनमें एक सेंटर नोएड़ा का था जिसमें चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट की टीम के अलावा 51 टीमों ने हिस्सा लिया।

इस कंपीटिशन में शिक्षा विभाग की कमियों को उजागर किया गया है। इसमें चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से उजागर की गई चार समस्याओं में से तीन को एमएचआरडी ने स्वीकार कर टीमों को सॉफ्टवेयर बनाने की अनुमति दे दी है, जिन्हें जल्द ही देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए लागू किया जाएगा। इसके बाद सभी सॉफ्टवेयर का फायदा उठा सकेंगे।

ये हैं तीनों सुझाव... स्टूडेंट एनालाइजिंग सॉफ्टवेयर: देश के स्टूडेंट्स के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जाए जो स्टूडेंट के परफॉर्मेंस को एनालाइज कर सके। स्टूडेंट्स व टीचर्स की ओर से सेमेस्टर में दो बार ऑनलाइन क्वेश्चनरी भरवाए, जिसमें टीचर स्टूडेंट व स्टूडेंट अपने बारे में बताएगा ताकि डेटा एनालाइज करके ये पता लग सके कि स्टूडेंट कौन से विषय में बेहतर कर सकता है। बाद में उसी हिसाब से उसे गाइड किया जाएगा।

जीरो पीरियड हो खत्म: स्कूलों में रजिस्टर पर अटेंडेंस लगाने के बजाय बायोमीट्रिक सिस्टम पर अटेंडेंस लगाई जाए ताकि टीचिंग टाइम बढ़े। कंप्यूटर में एड अटेंडेंस रिकाॅर्ड को एप के माध्यम से बच्चों और पेरेंट्स को भेजा जाएगा।

डिजिटल साइंस डीएमसी व डिग्री: डिटेल मार्क्स कार्ड व डिग्री स्टूडेंट्स को डिजिटल तरीके से साइन करके उपलब्ध करवाई जाए ताकि डिग्री डिजिटल तरीके से वेरिफाई की जा सके और अवैध तरीके से डिग्रियां न बनाई जा सके।

वीडियो बना जाति सूचक शब्द बोलकर अपना फोन नंबर देने वाला अरेस्ट
चंडीगढ़ | जाति सूचक शब्द बोलने और फिर वीडियो वॉयरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जींद के रहने वाले सोनू के रूप में हुई है। सोनू चंडीगढ़ सेक्टर-19 में रहता है और टैक्सी ड्राइवर है। सोनू को पुलिस ने वायरल वीडियो में उसके बताए गए फोन नंबर से उसे पकड़ा है। पुलिस सोनू को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी जिसके बाद उसका रिमांड हासिल करेगी। घटना वीरवार की है जब पुलिस को कुछ लोगों ने आकर शिकायत दी। शिकायत एक वायरल वीडियो पर दी गई। इसके बादल पुलिस ने वीडियों में दिए गए फोन नंबर के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...