पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिरों में चोरी के खिलाफ सेक्टर 30 में रोष प्रदर्शन

मंदिरों में चोरी के खिलाफ सेक्टर-30 में रोष प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल, सेक्टर-30 के अध्यक्ष राकेश पाल मोदगिल और शशि शंकर तिवारी, प्रदेश महामंत्री चंडीगढ़ कॉंग्रेस कमेटी की अगुआई में सेक्टर-30 काली माता मन्दिर के सामने जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। मंदिरों में चोरी और अब तक चोरों को न पकड़ पाने के मुद्दों को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस रोष प्रदर्शन में सरदार सतेन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह गापी, सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी, यादविंदर मेहता, नरेंद्र पांडे, धर्मवीर सिसोदिया, डॉ. प्रेम कुमार, पंडित वीरेंद्र मिश्र, पंडित कैलाश चंद भारद्वाज, नरेश अरोड़ा, सुनील, पप्पू शुक्ला, स्वीटी बजाज, महेंद्र दुबे, राजेश चौधरी, रमेश शर्मा, सतिंदर राय, राजीव पांडे, हरिशंकर मिश्रा, सरोज झा, पार्षद राजेश गुप्ता, संजय चौबे, पंडित रमेश कुमार, छोटक मिश्रा, गिरिवर शर्मा, डीके पांडे, मंगला देवी, महाकाली मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीचंद कौशिक, शकुन्तला देवी के अलावा काफी लोगों ने हिस्सा लिया। यहां चंडीगढ़ के तकरीबन सभी मंदिरों के प्रधान व महामंत्री भी शामिल हुए।

मौदगिल ने कहा आज चंडीगढ़ में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। आज न तो घर में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं और न मंदिर में भगवान। आए दिन स्नैचिंग हो रही हैं। सड़कों पर हो रही लगातार स्नैचिंग के कारण महिलाओं ने गहने पहन कर निकलना बंद कर दिया। अब तो घरों में घुस कर स्नैचिंग होने लगी है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अब तो एक-एक करके मंदिरों को भी लूटने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं और पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...