पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुअा में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप के विरोध में स्टूडेंट‌स सेंटर पर प्रदर्शन

कठुअा में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप के विरोध में स्टूडेंट‌स सेंटर पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप और यूपी के उन्नाव में महिला से हुए रेप की देशभर में निंदा हो रही है। जगह-जगह रेप के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में एसएफएस, पीएसयू (ललकार) और आएसा के स्टूडेंट्स ने स्टूडेंट सेंटर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्टूडेंट्स ने मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रेप के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि देश में कानून- व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और ऐसी घटनाओं से बच्चियों और महिलाओं में असुरक्षा बढ़ गई।

एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन-36 मेंे होम साइंस विभाग की प्रदर्शनी

चंडीगढ़ | एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-36 के होम साइंस विभाग ने एक अनूठी प्रदर्शनी रंगरेज़ का आयोजन किया। जिसमें होम साइंस विभाग की स्टूडेंटस ने अपने असाधारण कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस रचनात्मक प्रदर्शनी का उद्देश्य विभाग की छात्राओं को एक मंच प्रदान कर उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा को दर्शकों के समक्ष प्रदर्शित करना था। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने होम साइंस विभाग की इस पहल की सराहना की।

खुशजीव सिंह सेठी बने फोटोग्राफिक सोसाइटी के प्रेसिडेंट

चंडीगढ़ | खुशजीव सिंह को फोटोग्राफिक सोसाइटी ऑफ चंडीगढ़ का प्रेसिडेंट चुना गया है। कुलभूषण कन्वर को इस चुनाव के लिए इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया था। इसमें सभी मेंबर्स को सर्वसम्मति से चुना गया, शीरिन को जनरल सेक्रेटरी, मनिंदर सिंह को ट्रेजरार जबकि चुने गई बॉडी ने डॉ. एसएस भामरा को चेयरमैन बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...