पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल सुबह 5.30 बजे से पानी वेस्ट करने वालों के कटेंगे चालान

कल सुबह 5.30 बजे से पानी वेस्ट करने वालों के कटेंगे चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के 18 एसडीओ की टीम रविवार सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक पानी की बर्बादी करने वालों के चालान काटेगी। इस टीम के सदस्यों को अगर कोई किसी गली- मोहल्ले में पाइप से घर के बाहर गाड़ियां, कोर्ट यार्ड धोने और लॉन में पानी देता मिल गया तो उसका 2 हजार का चालान होगा। जुर्माना पानी के बिल में जोड़कर भेजा जाएगा। दूसरी बार इस वॉयलेशन पर 2 हजार जुर्माना और पानी के डबल चार्जेज होंगे, जबकि तीसरी बार चालान होने के बाद कनेक्शन भी काटा जाएगा। यह कार्रवाई वाॅटर बायलॉज 2011 के तहत की जाएगी। वहीं ओवरहेड और ग्राउंड वाटर टैंक, वाॅटर मीटर चैंबर से पानी लीकेज, वाॅटर कूलर से लीकेज या ओवर फ्लो, पानी सप्लाई लाइन पर डायरेक्ट बूस्टर पंप लगाने, बगैर टैप के पानी बहाने वालों को वार्निंग नोटिस दिया जाएगा। उन्हें दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी पानी की बर्बादी होती मिली तो चालान होगा। वहीं डायरेक्ट लाइन पर बूस्टर पंप लगाने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग डिविजन नंबर 3 के एक्सईएन विजय कुमार प्रेमी के नेतृत्व में 18 एसडीओ की टीम 15 अप्रैल सुबह 5.30 बजे से पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए सड़कों पर रहेगी। हर टीम इंचार्ज के साथ दो -दो जेई को अटैच किया गया है।

18 एसडीओ करेंगे अपने-अपने एरिया की चेकिंग
एसडीओ मोबाइल एरिया

1-राम सिंह 9872511134 सेक्टर 24,25, कुम्हार कॉलोनी, खुड्डा लाहौरा कॉलोनी, धनास कॉलोनी

2- विनोद व्यास 9872511145 सेक्टर 38 वेस्ट, 39, गांव एवं कॉलोनी मलोया

3- अंकुर बंसल 9872511363 सेक्टर 2,3,4,10,11

4-बलराज छिकारा 9915711416 सेक्टर 28,29, इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन

5- प्रीत पाल सिंह 9915711482 सेक्टर 51, 52,53, 61, 63 गांव कजहेड़ी

6- राजबीर सिंह 98725111352 सेक्टर 37, 38, डड्डूमाजरा गांव एवं कॉलोनी

7- अंग्रेज सिंह 9915711484 सेक्टर- 26, ग्रेन मार्केट, बापू धाम कॉलोनी

8- अनुराग बिश्नोई 9872511362 35,36,42,43, अटावा

9-अशनि कुमार 9872511162 सेक्टर 5,6,7,8,9

10-यशपाल गुप्ता 9872511249 सेक्टर 17,18, 20,21

11- परमिंद्र पाल सिंह 9878014026 सेक्टर 19, 27, 30

12- जोगिन्द्र कुमार 9872511350 सेक्टर 31, 32, 46, 47

13- रोहित गर्ग 9915711491 सेक्टर 33,34, 44, 45

14-आईडी शर्मा 9872511231 मनीमाजरा, मौली जागरां, एमएचसी, शिवालिक एन्क्लेव

15-अंग्रेज सिंह 9872511366 सेक्टर 54,55,56 गांव पलसोरा

16- प्रभजोत सिंह 9872511353 सेक्टर 40,41, गांव बटरेला, बढ़ हेड़ी

17- राकेश कुमार 9872511235 सेक्टर 48,49,50,इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो, करसान कॉलोनी

18- स्वतंत्र सिंह 9915711493 सेक्टर 15,16, 22, 23

पानी की बर्बादी और लो प्रेशर की कर सकेंगे शिकायत...सुबह के समय पानी की बर्बादी और लो प्रेशर सप्लाई होने की सूरत में एक्सईएन विजय कुमार प्रेमी को मोबाइल नंबर 9872511245 , एसडीओ संजीव चौहान सब डिविजन नंबर 9 मोबाइल नंबर 9872511359, एसडीओ जगदीश सिंह सब डिविजन नंबर 12 को मोबाइल नंबर 9872511337 पर शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा मेंटेनेंस बूथ सेक्टर 15 के कंट्रोल रूम में फोन नंबर 0172- 2540200 पर शिकायत की जा सकेगी।

गर्मियों में शहर में पानी खपत -सप्लाई से 27 एमजीडी ज्यादा...नगर निगम ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सुबह के समय शहर वासियों को टॉप फ्लोर तक पानी पहुंचाने के लिए कदम उठाया है। निगम के पास इस समय शहर को पानी सप्लाई देने के लिए भाखड़ा नहर का 58 एमजीडी (2610 लाख लीटर )और 254 ट्यूबवेल से 25 एमजीडी (1125 लाख लीटर) यानि 83 एमजीडी (3735लाख लीटर) है जबकि गर्मियों में पानी की खपत 110 एमजीडी (4950 लाख लीटर)तक पहुंचती है। ऐसे में 27 एमजीडी (1215 लाख लीटर)पानी की कमी रहती है। इस कमी के चलते टॉप फ्लोर पर सुबह के समय पानी पहुंचाने के लिए पानी की बर्बादी पर रोक लगाई है, वहीं सभी वाटर वर्क्स की मोटरें सुबह 3 बजे से चलाकर सप्लाई दी जाएगी। इसका मकसद सुबह के समय टॉप फ्लोर पर रखे वाटर टैंक को भी भरना है।

खबरें और भी हैं...