पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकायतकर्ता ने कोर्ट में पहचानने से किया इनकार, स्नैचिंग का आरोपी बरी

शिकायतकर्ता ने कोर्ट में पहचानने से किया इनकार, स्नैचिंग का आरोपी बरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्नैचिंग के केस लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ पुलिस जिन आरोपियों को पकड़ती है, वह कोर्ट से बरी हो जाते हैं। एक ही महीने में दूसरी बार कोर्ट ने स्नैचिंग के आरोपी को बरी किया है। खास बात है कि इन दोनों केसों में आरोपी एक ही था। शुक्रवार को धनास के रहने वाले निजामुद्दीन को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने ही आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया था। 16 अगस्त 2017 के इस मामले में सेक्टर-37 की प्रिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रात को सेक्टर-37 के मंदिर से लौट रही थी। एक एक्टिवा सवार युवक उसका पीछा कर रहा था। तभी उसने प्रिया की गोल्ड चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। प्रिया उसकी एक्टिवा का नंबर नोट नहीं कर सकी। पुलिस ने प्रिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि ट्रायल के दौरान प्रिया ने आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया। इससे पहले इसी महीने 4 अप्रैल को सेक्टर-23 में हुई स्नैचिंग के केस में भी निजामुद्दीन को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी करार दिया था।

खबरें और भी हैं...