पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदले गए पुलिस अफसरों के चहेते पीए

बदले गए पुलिस अफसरों के चहेते पीए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदले गए पुलिस अफसरों के चहेते पीए

चंडीगढ़|यूटी
पुलिस विभाग में कई सालों से अफसरों के साथ तैनात रहने वाले और उनके चहेते बन चुके पीए को आखिरकार बदल दिया गया है। सभी की ट्रांसफर की गई है। कई साल से एक ही अफसरों के पास ड्यूटी करने वाले सीनियर स्टेनोग्राफर और स्टेनोटाइपिस्ट के तबादले सोमवार को डीअाईजी ओपी मिश्रा ने किए। डीजीपी के सीनियर स्टेनोग्राफर भूपिंदर सिंह को पी-5 हेडक्वार्टर ब्रांच का इंचार्ज लगाया है। जबकि डीआईजी ने खुद अपने पीए सीनियर स्टेनोग्राफर मुकेश गोयल का तबादला एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी के आॅफिस में किया है। एसएसपी निलांबरी विजय जगदले के स्टेनोटाइपिस्ट संजीव कुमार को एसपी कम्युनिकेशन रोशनलाल के साथ, पी-5 क्वार्टर ब्रांच के इंचार्ज मुकेश कुमार को एसपी आॅपरेशन के पास, एसपी हेडक्वार्टर ईश सिंघल के स्टेनोग्राफर कमलजीत कौर को एसएसपी लॉ एंड आर्डर की पीए, एसपी रोशनलाल के स्टेनोग्राफर रवि कुमार सिंह को डीजीआई का पीए और एसएसपी ट्रैफिक के स्टेनोग्राफर भाग चंद को डीजीपी का पीए तैनात किया है। सूत्रों की मानें ताे हाल ही में एसएसपी के पीए के खिलाफ कई शिकायतें आई थी, जिसकी इंटरनल इंक्वायरी भी मार्क की गई। इसके बाद सभी पीए को बदलने का फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं...