पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर 61 के पार्क में टाॅयलेट बनाने का किया विरोध

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-61 के पार्क में टाॅयलेट बनाने का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-61 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्क में नगर निगम की ओर से पब्लिक टाॅयलेट बनाने को लेकर विरोध जताया है। इनमें अधिकतर महिला सदस्य शामिल हैं। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि पार्क में पब्लिक टाॅयलेट रेजिडेंट्स के विरोध के बावजूद बनाया जा रहा है। उन्होंने निगम के अफसरों को भी शिकायत दी है। एसोसिएशन के प्रधान विनीत चौहान और महासचिव दर्शन सिंह का कहना है कि टाॅयलेट बनाने को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क नहीं किया गया। न ही उनकी राय ली। आरडब्ल्यूए नहीं चाहती कि पार्क में पब्लिक टाॅयलेट बने। पहले ही पार्क के लिए पानी नहीं मिलता। ऊपर से यहां पब्लिक टाॅयलेट बनने से वह आपराधिक तत्वों का अड्डा बन सकता है। पार्क के साथ ही रेजिडेंट्स के घर हैं।

कहा-आपराधिक तत्वों का अड्डा बन सकते हैं पब्लिक टॉयलेट

खबरें और भी हैं...