स्टूडेंट्स ने निकाली अवेयरनेस रैली
कठुआ और उन्नाव में हुई बलात्कार की घटनाओं की निंदा करते हुए पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में स्टूडेंट्स ने अवेयरनेस रैली निकाली। प्रोटेस्ट के जरिए देश में हुई इन दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए स्टूडेंट्स ने कॉलेज के अन्य स्टूडेंट्स को महिलाओं के प्रति बढ़ते क्राइम पर जागरूक किया। बीएससी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट जलाज आर्या ने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ हम अपनी आवाज उठाएं और हमें मिलकर ही इस प्रॉब्लम का हल निकालना होगा।