अमनजाेत, तलविंदर और साक्षी को मिला सरोज वासुदेवा स्कॉलरशिप अवॉर्ड
चंडीगढ़ | पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसीजी) सेक्टर-42 में 36वें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। एकेडेमिक्स, स्पोर्ट्स और को-करिकुलर एक्टिविटीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके 525 स्टूडेंट्स को प्राइज दिए गए। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। सरोज वासुदेवा स्कॉलरशिप अवॉर्ड बीकॉम फर्स्ट ईयर की अमनजाेत कौर, एमए सेकेंड ईयर की तलविंदर कौर और बीएससी थर्ड ईयर की साक्षी को दिया गया। बीए थर्ड ईयर की प्रिया गुप्ता को बेस्ट ग्रेजुएट ऑफ द ईयर अवॉर्ड और एमएससी सेकेंड ईयर की ज्योति कौशल को बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।