पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सनराइजर्स पहुंचे किंग्स के घर

सनराइजर्स पहुंचे किंग्स के घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. दिल्ली डेयरडेविल्स व चेन्नई सुपरकिंग्स पंजाब के किंग्स को घर में हरा नहीं सके और अब हैदराबाद सनराइजर्स की टीम उन्हें टक्कर देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में किंग्स बनाम सनराइजर्स का सामना 19 अप्रैल को होगा। हैदराबाद की टीम अभी तक लीग में एक भी मुकाबला नहीं हारी है और उसने तीनों ही मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब को तीन मुकाबलों में से दो मैचों में जीत मिली है और एक ही मैच उन्होंने आरसीबी के खिलाफ गंवाया है। दोनों ही टीमें अपने जीत के सफर को जारी रखने के लिए मैदान पर उतरेंगी।

होम ग्राउंड पर उतरेंगे सिद्धार्थ

हैदराबाद सनराइजर्स के बॉलिंग अटैक की जान सिटी स्टार सिद्धार्थ कौल एक बार फिर से अपने होम ग्राउंड पर उतरेंगे। कौल ने आईपीएल से पहले भारतीय टीम में जगह बनाई थी और वे इस समय शानदार फॉर्म में भी हैं। होम ग्राउंड पर पंजाब के लिए सिद्धार्थ अच्छी बॉलिंग करके हैदराबाद को फ्रंटफुट पर ला सकते हैं। कौल की नकल बॉल सभी टीमों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद धवन के साफ सेल्फी लेता स्टाफ।

खबरें और भी हैं...