पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संजय और समिता प्रसाद बने रैली चैंपियन

संजय और समिता प्रसाद बने रैली चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सजोबा सब-हिमालयन रैली में दो दिन के मुकाबले के बाद 4व्हील ड्राइव जीप कैटेगरी में संजय अग्रवाल और समिता प्रसाद ने टाइटल हासिल किया है। दोनों ने रेस को 2:53:06 समय में पूरा करते हुए टॉप स्पॉट हासिल किया। इन दोनों के बाद 2:54:20 में रेस को पूरा करने वाले कैप्टन एवीएस गिल और दिवाकर कालिया दूसरे स्थान पर रहे जबकि संजय राजदान और करन ऑक्ता ने 3:00:51 का समय निकालकर थर्ड स्पॉट हासिल किया। 2 व्हील ड्राइव कार कैटेगरी में संजय सिकंद और अंबर उदासी ने खिताब हासिल किया। दोनों ने 3:03:10 का समय निकालकर टॉप स्पॉट पर कब्जा किया जबकि आदित्य ठाकुर और सीमा शर्मा की जोड़ी ने 3:03:22 के साथ दूसरा व साहिल खन्ना और राजीव कादियान ने 3:07:14 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सजोबा प्रेसिडेंट संदीप साहनी ने कहा कि ये रैली पूरी तरह से सफल रही और ड्राइवर्स के साथ-साथ पूरी टीम ने अच्छा काम किया।

4 व्हील ड्राइव जीप में रहे सबसे आगे, कार कैटेगरी में संजय और अंबर जीते

टीएसडी कैटेगरी में सनी और धीरज को टाइटल

टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) कैटेगरी में सनी कुमार और धीरज अरोड़ा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इन दोनों के बाद मनीष चतुर्वेदी और मनीष अरोड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि गगन मेहता और अखिल चतुर्वेदी को तीसरा स्थान मिला। मोटो(2 व्हीलर) रेस में मोहित ठाकुर ने 3:08:06 के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद विश्वास एसडी ने 3:09:58 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि उमंग सक्सेना ने 3:10:24 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...