पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा को हराकर चंडीगढ़ टीम ने 8वीं बार जीता गोल्ड, वुमेन टीम थर्ड

हरियाणा को हराकर चंडीगढ़ टीम ने 8वीं बार जीता गोल्ड, वुमेन टीम थर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. नॉर्थ जोन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया है। साहा में हुए फाइनल में चंडीगढ़ का सामना फाइनल में मेजबान हरियाणा के साथ था। हरियाणा को चंडीगढ़ ने टिकने का मौका नहीं दिया और पहले सेट में 35-33 से जीत हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे सेट में चंडीगढ़ ने एकतरफा अंदाज में 35-27 से जीत दर्ज करते हुए आठवां गोल्ड हासिल कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को सीधे सेटों में 35-20,35-22 से शिकस्त दी।

लीग राउंड में भी चंडीगढ़ की टीम का दबदबा रहा था और तीनों मैचों में उन्होंने जीत हासिल की। वहीं चंडीगढ़ की वुमेन टीम ने इसी चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नवीन चौटाला को बेस्ट प्लेयर चुना गया। वे चंडीगढ़ मेंस टीम के कप्तान भी थे।

खबरें और भी हैं...