पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉमनवेल्थ विजेताओं को हरियाणा 26 अप्रैल को देगा कैश अवॉर्ड

कॉमनवेल्थ विजेताओं को हरियाणा 26 अप्रैल को देगा कैश अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार 21वें कामनवेल्थ गेम्स के अपने 22 मेडल विनर्स को 26 अप्रैल को होने वाले फंक्शन में सम्मानित करेगी। सीएम खट्टर ने कहा कि सभी गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को 1.5 करोड़ रुपए की कैश प्राइज दिया जाएगा जबकि सिल्वर मेडलिस्ट को 75 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं ब्रॉन्ज मेडल प्लेयर्स को 50 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट रहे नीरज चोपड़ा को भी 1.5 करोड़ का अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्होंने देश को पहला जेवेलिन थ्रो का गोल्ड दिलाया है।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 66 मेडल हासिल किए। इसमें से हरियाणा के प्लेयर्स 22 इंडीविजुअल मेडल देश को दिलाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनसंख्या देश में सिर्फ दो प्रतिशत है और नेशनल व इंटरनेशनल मेडल सबसे ज्यादा हरियाणा से ही आते हैं। हरियाणा अपने ओलंपिक विजेता प्लेयर्स को गोल्ड जीतने पर 6 करोड़ दे रहा है जबकि सिल्वर मेडलिस्ट को 4 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 2.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाती है। इसके अलावा हरियाणा सिविल और पुलिस सर्विस में खिलाड़ियों को नौकरी भी दे रहा है।

खबरें और भी हैं...