पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमी ने बनाया विकॉम्फी को चैंपियन

रमी ने बनाया विकॉम्फी को चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पहली अनित्या क्रिकेट लीग में विकाॅम्फी इलेवन ने विनिंग शील्ड हासिल की है। उन्होंने इस शील्ड को हासिल करने के लिए वाइट टाइगर्स को 57 रन से हराया। फाइनल में विकॉम्फी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 129 रन का स्कोर खड़ा किया। उनकी आेर से साेनू ने 35 रन बनाए जबकि रमी ने 34 रन का योगदान दिया। टाइगर्स के लिए रविंदर राणा ने 6 विकेट हासिल किए। जवाब में उतरे वाइट टाइगर्स ने 20 ओवरों में 72 रन के स्कोर पर सभी विकेट गंवा दिए। टीम के लिए नकुल ने 18 और अंकुश ने 15 रन बनाए। रमी ने चार विकेट लेकर विकॉम्फी को जीत दिला दी। रमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राकेश ने दिलाई स्टार इलेवन को जीत

चंडीगढ़. अश्योर टी-20 कप में स्टार इलेवन ने विकेड वॉरियर्स पर 6 विकेट की बड़ी जीत हासिल की है। विकेड वॉरियर्स ने पहले 20 ओवरों में 9 विकेट पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया। सुहैल ने 34 जबकि अनंत ने 23 रन बनाए। राकेश ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया। जवाब में उतरी स्टार इलेवन की टीम ने 16.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। राकेश ने 61 रन की पारी खेली जबकि मोनू ने 19 रन बनाए। वॉरियर्स के लिए सुनील ने दो विकेट झटके। राकेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

खबरें और भी हैं...