पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13 साल की बच्ची डेढ़ महीने की गर्भवती, बलात्कार का केस दर्ज

चंडीगढ़ |
गांव कैंबवाला की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची से उसी के करीबी रिश्तेदार ने शादी के समारोह में रेप किया। वह कई दिन तक रेप करता रहा। जब बच्ची डेढ़ महीने की गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी उसके घरवालों को मिली।

बच्ची की मां ने सेक्टर-3 के पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम को जब वह घर आए तो 13 साल की बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। वे उसे सेक्टर 16 के जनरल अस्पताल ले गए। टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी बच्ची डेढ़ माह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने बच्ची की काउंसलिंग की तो उसने बताया कि वह यूपी में शादी में गई थी। उसका रिश्तेदार कई दिन तक उससे रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर बलात्कार व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को दबोचने के लिए सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की टीम यूपी के लिए रवाना हो गई है।


6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

पंचकूला | पंचकूला सेक्टर-26 मदनपुर में 6 साल की बच्ची से अश्लील तरीके से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और उसके बाद उसकी पिटाई की। देर रात करीब 10:45 बजे आरोपी को लेकर मदनपुर के लोग यहां महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। मदनपुर सेक्टर 26 में 6 साल की बच्ची के पेरेंट्स नौकरी पर गए हुए थे। पड़ोसी उस्मान उसे सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी बच्ची के साथ गलत करने कोशिश कर रहा था तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...