पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ रेप केस: पीड़ित के पिता ने सुनवाई चंडीगढ़ में शिफ्ट करने की सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

कठुआ रेप केस: पीड़ित के पिता ने सुनवाई चंडीगढ़ में शिफ्ट करने की सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले को चंडीगढ़ में ट्रांसफर किए जाने के लिए पीड़ित के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उनकी अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस भेजा है। अब अगर ये मामला चंडीगढ़ में ट्रांसफर हो जाता है तो ये ऐसा तीसरा केस होगा, जिसकी सुनवाई यहां की जिला अदालत में होगी। इससे पहले पंजाब के आईजी एके पांडे के खिलाफ किडनैपिंग के केस और जेएंडके के चर्चित सेक्स स्कैंडल की भी यहीं सुनवाई हो रही है। कठुआ रेप केस की पीड़ित के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि केस की सुनवाई चंडीगढ़ में शिफ्ट कर दी जाए। कठुआ की अदालत में होने पर उनकी जान को खतरा है।

कठुआ की अदालत में सुनवाई होने पर जान को खतरा बताया

उर्दू में चार्जशीट की हो सकती हैं मुश्किलें...

जम्मू-कश्मीर से अगर ये केस चंडीगढ़ में ट्रांसफर होगा तो चार्जशीट की भाषा को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इससे पहले भी जो केस यहां ट्रांसफर हुए थे उनकी चार्जशीट उर्दू में थी, जिस कारण उसे ट्रांसलेट करवाना पड़ा था जिसमें काफी समय लगा। वहीं, आईजी पांडे के खिलाफ चल रहे केस के लिए तो चंडीगढ़ ने जम्मू-कश्मीर से सरकारी वकील को पेश करने की भी मांग की थी।

खबरें और भी हैं...