जज भर्ती पेपर लीक: तीसरी आरोपी सुशीला की जमानत अर्जी भी खारिज
हरियाणा में जजों की रिक्रूटमेंट को लेकर हुए एचसीएस (ज्यूडीशियल) पेपर लीक मामले में तीसरी आरोपी सुशीला की जमानत अर्जी सोमवार को जिला अदालत ने खारिज कर दी। सुशीला ने इसी महीने जमानत के लिए एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज जेएस सिद्धू की कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुशीला ने याचिका में कहा था कि वह बेकसूर है और उसे पुलिस ने केस में झूठा फंसाया है। वह जनवरी से न्यायिक हिरासत में है। अब पुलिस को उससे कोई पूछताछ भी नहीं करनी है और न ही कोई रिकवरी करनी है। वहीं पुलिस उसके खिलाफ सप्लीमेंटरी चालान दायर कर चुकी है। सरकारी वकील ने कहा कि अगर सुशीला को जमानत मिल गई तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है। इसके बाद कोर्ट ने सुशीला की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।