पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 महीने बाद पुलिस को अब बेगुनाह लगा रेप का आरोपी, केस वापसी की दी एप्लीकेशन

16 महीने बाद पुलिस को अब बेगुनाह लगा रेप का आरोपी, केस वापसी की दी एप्लीकेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिसंबर, 2016 में सेक्टर-29 की आयरन मार्केट के पास जंगल में एक लड़की के साथ ऑटो में गैंगरेप हुआ था। करीब 16 महीने बीतने के बाद पुलिस को लग रहा है कि उन्होंने इस केस में किसी बेगुनाह पर केस दर्ज कर दिया था। अब इस केस में सबसे पहले गिरफ्तार हुए आरोपी वसीम मलिक के खिलाफ चल रहे केस को वापस लेने के लिए पुलिस ने होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल को एप्लीकेशन भेजी है। पुलिस ने वसीम मलिक की प्रॉसिक्यूशन विदड्रॉ करने के लिए होम सेक्रेटरी से मंजूरी मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद केस वापस लेने की अर्जी को कोर्ट में लाया जाएगा।

लड़की के साथ ऑटो में 2 लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने सबसे पहले सेक्टर-52 के वसीम मलिक को पकड़ा। पीड़ित उस समय ट्रॉमा में थी और उसने वसीम के खिलाफ बयान दे दिए, लेकिन बाद में कह दिया कि वह पूरी तरह श्योर नहीं है। एक साल बीत जाने के बाद केस में नया मोड़ आया और पुलिस ने मोहम्मद इरफान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने इरफान की कोर्ट में पहचान कर ली। इरफान का डीएनए सैंपल भी मैच हो गया। इसके बाद पुलिस ने इरफान की निशानदेही पर एक और आरोपी कमल हसन को दिल्ली से गिरफ्तार किया। अब जब दोनों आरोपी पकड़े गए तो सवाल खड़ा हो गया कि जिसे सबसे पहले गिरफ्तार किया, उसका कसूर क्या था। पीड़ित ने बाद में पकड़े गए दोनों आरोपियों इरफान और कमल हसन के खिलाफ जज के सामने बयान दे दिए। घटना के करीब एक साल बाद सेक्टर-53 में भी ऑटो में एक लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इस केस में पुलिस ने मोहम्मद इरफान को भी गिरफ्तार किया। इरफान से जब पूछताछ की तो उसने सेक्टर-29 वाले गैंगरेप को भी कबूल कर लिया।

ये था मामला

3 दिसंबर 2016 को सेक्टर-34 के पिकाडली चौक से कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की ने रात 8 बजे ऑटो हायर किया था। उसे हल्लोमाजरा अपने घर जाना था। जबकि ऑटो ड्राइवर और उसके साथ बैठा शख्स लड़की को चाकू दिखाकर आयरन मार्केट सेक्टर-29 के पास जंगलों की तरफ ले गए। वहां दोनों ने चाकू दिखाकर लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ट्रिब्यून चौक के पास पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...