पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ियों को उचित सम्मान राशि व रोजगार दे सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

खिलाड़ियों को उचित सम्मान राशि व रोजगार दे सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सरकार खिलाड़ियों को उचित सम्मान व रोजगार का प्रबंध करे। सरकार ने बीते तीन साल में एक भी खिलाड़ी को रोजगार नहीं दिया है, जबकि पूर्व की सरकार में 700 के करीब रोजगार खिलाड़ियों को प्रदान किए गए थे। जब प्रदेश में कांग्रेस का शासन था, तो उन्होंने ऐसी खेल नीति तैयार की थी, जिसमें पदक विजेता खिलाड़ी के साथ-साथ नवोदित खिलाड़ियों को भी भरपूर मौका दिया गया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 700 के करीब खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार दिया गया। सरकार ने ‘‘पदक लाओ पद पाओ” की नीति के तहत खिलाड़ियों को नया अवसर प्रदान किया। इसके अलावा गांवों, ब्लॉक, उपमंडल व जिला स्तर पर खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्पैट कार्यक्रम शुरू किया गया।

खबरें और भी हैं...