पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पप्पू के बचाव में आया वीडियो बनाने वाला, कहा वसूली नहीं इलेक्शन फंड में दिए थे पैसे

पप्पू के बचाव में आया वीडियो बनाने वाला, कहा- वसूली नहीं इलेक्शन फंड में दिए थे पैसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंजीत सहदेव | चंडीगढ़

वार्ड नंबर-12 की पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति व भाजपा नेता पप्पू शुक्ला द्वारा पैसे लिए जाने की वीडियो बनाने वाले अरुण गोयल का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। अरुण इसमें कह रहा है कि पप्पू शुक्ला बहुत ईमानदार व्यक्ति है। शुक्ला की प|ी इलेक्शन में खड़ी हुई थी, इसलिए उन्हें इलेक्शन फंड दिया गया था। पप्पू शुक्ला व अरुण गोयल दोनों इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि वीडियो सर्दियों के दिनों का है। अरुण ने ही पप्पू शुक्ला द्वारा उसके चाचा नरेंद्र गोयल से कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो बनाई थी।

वीडियो बनाने वाले से भास्कर के सीधे सवाल

नेता के साथ हर कोई वीडियो बनवाना चाहता है: अरुण

सवाल: यदि यह पार्टी फंड था तो वीडियो क्यों बनाई?

-अरुण: हर कोई नेता के साथ वीडियो बनाना चाहता है, इसलिए बना डाली।

सवाल: वीडियो में कैमरा वहीं क्यों चलाया गया, जहां पप्पू शुक्ला हाथ में पैसे पकड़ रहा है?

-अरुण: कैमरा अपने आप ऑन हो गया था। हो सकता है कैमरा नीचे हो गया हो।

सवाल: वीडियो में पप्पू शुक्ला द्वारा इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

-इस सवाल का अरुण के पास कोई जवाब नहीं था।

खबरें और भी हैं...