पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रनवे की अपग्रेडेशन और रीकार्पेटिंग: 12 से 31 मई को ही बंद रहेगा एयरपोर्ट

रनवे की अपग्रेडेशन और रीकार्पेटिंग: 12 से 31 मई को ही बंद रहेगा एयरपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पहली बार राष्ट्रपति भवन से बाहर चंडीगढ़ में गवर्नर कॉन्फ्रेंस होने जा थी। यह आयोजन शहर के लिए गौरव की बात थी, लेकिन अफसोस कि ऐसा हो न सका। मंगलवार को यह मौखिक टिप्पणी हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट बंद होने के समय में बदलाव पर सुनवाई करते हुए की। जस्टिस अजय कुमार मित्तल व जस्टिस अमित रावल की खंडपीठ ने कहा कि इस आयोजन से शहर की पहचान में बढ़ोतरी होती। साफ-सफाई के लिहाज से भी शहर का स्तर बढ़ता। कॉन्फ्रेंस 19 और 20 मई को होनी थी, लेकिन अब यह राष्ट्रपति भवन में ही 4 और 5 जून को होगी। कॉन्फ्रेंस के कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार के असिस्टेंट सोलिस्टर जनरल चेतन मित्तल ने कोर्ट में कहा कि रनवे की रीकार्पेटिंग और अपग्रेडेशन के काम के चलते अब एयरपोर्ट को पहले तय किए गए शेड्यूल 12 से 31 मई तक बंद किया जाएगा। पेज-4

खबरें और भी हैं...