परशुराम जयंती पर आज वेद मंत्रों के साथ महाभिषेक
चंडीगढ़| श्री ब्राह्मण सभा परशुराम भवन सेक्टर 37 में 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर इस वर्ष भी भगवान परशुराम का वेद मंत्रों के साथ महा अभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद हवन व दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भगवान के जीवन पर प्रवचन होंगे। ब्राह्मण सभा के महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया की सभा की जनरल बॉडी मीटिंग के बाद 1:30 बजे से भंडारा होगा।