पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 20 में धर्म सम्मेलन, हरि भक्तों को जात पात से परे बताया

सेक्टर-20 में धर्म सम्मेलन, हरि भक्तों को जात-पात से परे बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 के 48वें धर्म सम्मेलन के दूसरे दिन संध्या कालीन सभा में हरि भक्ति की राह पर जात-पात व ऊंच-नीच का भेदभाव समझाया। भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रवचनकारों में से, मायापुर पश्चिम बंगाल से आए त्रिदंडी स्वामी बीएस जितेंद्रिय महाराज एवं वृंदावन से पधारे त्रिदंडी स्वामी बीएस भिक्षुक महराज ने अपने प्रवचनों से भक्तों को निहाल किया और कहा कि हरिभजन के लिए जात-पात विशेष धर्म की कोई आवश्यकता नहीं है। जो हरि को भजे, सो हरि का होए, हरि के लिए केवल एक ही माप दंड है, वह यह कि निष्कपट होकर व्यस्त जीवन में श्रद्धापूर्वक हरि का भजन सत्संग करना। कार्यक्रम में आल इंडिया चैतन्या गौड़ीय मठ के जनरल सेकेट्री बीवी भक्ति विचार विष्णु महाराज ने भी आए भक्तों को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...