पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेल के लिए कोई स्पेशल स्ट्रेटजी नहीं: कौल

गेल के लिए कोई स्पेशल स्ट्रेटजी नहीं: कौल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. आईपीएल सीजन -11 में लगातार तीन जीत हासिल करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करेगी और यहां पर टीम को किस गेल के अटैक का सामना करना होगा। 19 अप्रैल को दोनों टीमों का आमना-सामना होगा लेकिन मेहमान टीम के लोकल स्टार ने इसके लिए कोई खास स्ट्रेटजी नहीं बनाई है। सिटी स्टार सिद्धार्थ कौल ने मैच से पहले कहा कि हमने गेल के लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। वे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन हमने सभी मैचों की तरह इस मैच की भी तैयारी की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले तीन मैच रोमांचक स्थिति में जीतकर खुद को साबित किया है। उसके बैट्समेन से लेकर बॉलर्स सभी अच्छी फॉर्म में हैं।

होम ग्राउंड पर पंजाबी बल्लेबाजों को बॉलिंग करने के लिए तैयार सिटी स्टार

प्रैक्टिस के बाद लौटते बिपुल शर्मा और शिखर धवन। फोटो: लखवंत सिंह

अच्छी फॉर्म में हैं सिद्धार्थ

चंडीगढ़ से अपने क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले सिद्धार्थ कौल अपने होम ग्राउंड पर पंजाब का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनका इस साल डोमेस्टिक क्रिकेट में भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कहा कि आईपीएल एक अलग तरह का टूर्नामेंट है और हर टूर्नामेंट के लिए आप अलग तरह से तैयारी करते हैं। मैंने भी की है और मैं अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के बीच में रहकर अपने आपको तैयार किया है और बड़े क्रिकेटर्स काे बॉल करके मेरे स्किल्स काफी बेहतर हुए हैं।

खबरें और भी हैं...