पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ रोपड़ पहली पारी में मजबूत

मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ रोपड़ पहली पारी में मजबूत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पंजाब स्टेट अंडर-16 बॉयज इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट फॉर एमएल मरकन ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ रोपड़ ने पहले दिन चार विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 में तीन दिवसीय मैच के पहले दिन मेहमान टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और मैच में स्थिति मजबूत कर ली। चंडीगढ़ की ओर से सिर्फ अर्शनूर ही रोपड़ के बल्लेबाजों को परेशान कर सके। उन्होंने तीन विकेट निकाले लेकिन बाकी गेंदबाजों के हाथ विकेट नहीं लगे।

जीएनपीएस में रोपड़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का ये निर्णय सही नहीं लगा और चंडीगढ़ ने 15 रन पर उनके ओपनर अनुश पराशर को चलता कर दिया। उन्होंने एक ही रन बनाया। इसके बाद रोपड़ ने विकेट नहीं गिरने दिया और आदित्य व मनीष ने दूसरे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की। मनीष जोशी 195 गेंदों पर 58 रन बनाकर लौटे। उन्होंने इस पारी में नौ चौके लगाए। इसके बाद आदित्य भी शतक तक नहीं पहुंच सके और उन्हें 193 गेंदों पर 88 रन की अहम पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 चौके लगाए और 179 मिनट तक वे पिच पर बल्लेबाजी करते रहे।

टीम का स्कोर 3/169 रन था और पिच पर कप्तान मयंक गुप्ता मौजूद थे। मयंक ने 167 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी कप्तानी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जसजीत सिंह पांच रन ही बना सके जबकि राजू कुमार 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिन का खेल समाप्त होने तक रोपड़ ने 4 विकेट पर 277 रन बना लिए। चंडीगढ़ की ओर से अर्शनूर सिंह पन्नू ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि हरनूर सिंह को एक विकेट मिला।

चंडीगढ़ के लिए अर्शनूर सिंह ने झटके तीन विकेट, एक विकेट हरनूर के नाम

रोपड़ ने पहले दिन तीन अर्धशतक के दम पर बनाए चार विकेट पर 277 रन

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में चंडीगढ़ के बॉलिंग अटैक का सामना करता रोपड़ का बल्लेबाज।

अमृतसर ने मोहाली की पारी 217 रन पर की ढेर

चंडीगढ़। पंजाब स्टेट अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहाली की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और पहले मैच में उसे अमृतसर ने 217 रन पर ही ढेर कर दिया। सेक्टर-16 स्टेडियम पर खेले गए तीन दिवसीय मैच के पहले दिन अमृतसर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और उसके गेंदबाजों ने मेजबान टीम को परेशान करना शुरू कर दिया। एक छोर पर हर्षदीप सिंह दीवार बनकर डटे रहे लेकिन दूसरी ओर से विकेट गिरने का क्रम जारी रहा। हर्षदीप का साथ यशदीप सिंह ने दिया। दोनों टीम के लिए अहम पारियां खेली और स्कोर 200 के पार पहुंचाया। हर्षदीप सिंह ने 148 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जबकि यशदीप के बल्ले से 70 गेंदों पर 43 रन निकले। अमृतसर की ओर से मनरूप सिंह ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया। इसके अलावा वरुण, अनिरुद्ध और सागर ने दो दो विकेट हासिल किए। जवाब अमृतसर की टीम ने 14 ओवरों का ही गेम खेला और उन्होंने 14 ओवरों में एक विकेट पर 31 रन बना लिए।

लुधियाना के पहली पारी में 2 विकेट पर 315 रन

लुधियाना ने अपने हाेमग्राउंड पर खेलते हुए जालंधर के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट पर 315 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। लुधियाना का पहला विकेट 6 रन पर ही गिर गया था। इसके बाद सक्षम विज और जसकरन बीर ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 223 रन की साझेदारी की। सक्षम ने 86 रन पर विकेट गंवा दिया जबकि जसकरन ने शतक पूरा किया। वे 184 रन बनाकर नाबाद लौटे। जालंधर के लिए सौरव नाहर और कृष भगत ने 1-1 विकेट लिया।

पटियाला की टीम 215 रन पर हुई ढेर

ध्रुव पांडव स्टेडियम में पटियाला की टीम बड़ी पारी नहीं खेल सकी और बठिंडा के खिलाफ टीम 215 रन पर ही ढेर हो गई। पटियाला ने टॉस जीता था लेकिन उनका निर्णय सही नहीं रहा। अरशद ने नाबाद 40 रन बनाए जबकि कबीर ने 33 और हरजस ने 29 रन का योगदान दिया। बठिंडा के लिए देव गोयल ने तीन विकेट लिए जबकि जश्न और वरुण ने 2-2 विकेट निकाले। जवाब में बठिंडा ने 2 विकेट पर 42 रन बना लिए। राहुल ने 22 रन बनाए। पटियाला के हरजस और इमनजोत ने 1-1 विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...