पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 25 में हुए मर्डर के आरोपी तरसेम पर कोर्ट रूम के बाहर हमला

सेक्टर-25 में हुए मर्डर के आरोपी तरसेम पर कोर्ट रूम के बाहर हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर-43 में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब मर्डर केस में पेशी पर आए एक आरोपी पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपी को मौके से सुरक्षित निकाल लिया। ये लोग मृतक के परिवार के थे और उनकी मौके पर मौजूद आरोपी के परिवार से झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी। सेक्टर-25 में पिछले महीने 30 मार्च को अमन की हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए आरोपी तरसेम को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। तरसेम के साथ सह-आरोपी सोमी भी था। मृतक के परिवार और दोस्तों को पता था कि तरसेम को कोर्ट में ले जाया जाएगा। काफी संख्या में लोग कोर्ट पहुंच गए जिनमें महिलाएं भी थीं।

ये है मामला

29 मार्च को तरसेम का अमन और सन्नी के साथ सेक्टर-37 के पेट्रोल पंप पर झगड़ा हुआ था। अमन सन्नी का जीजा था। अमन और तरसेम में पहले अपने व्हीकल में पेट्रोल डलवाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अगली रात सन्नी जब अमन को सेक्टर-25 में छोड़ने जा रहा था तो 6 लोगों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। अमन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अमन बुरी तरह घायल हो गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर-43 में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब मर्डर केस में पेशी पर आए एक आरोपी पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपी को मौके से सुरक्षित निकाल लिया। ये लोग मृतक के परिवार के थे और उनकी मौके पर मौजूद आरोपी के परिवार से झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी। सेक्टर-25 में पिछले महीने 30 मार्च को अमन की हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए आरोपी तरसेम को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। तरसेम के साथ सह-आरोपी सोमी भी था। मृतक के परिवार और दोस्तों को पता था कि तरसेम को कोर्ट में ले जाया जाएगा। काफी संख्या में लोग कोर्ट पहुंच गए जिनमें महिलाएं भी थीं।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई...

इस घटना के बाद पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक एप्लीकेशन दायर की और आरोपियों के केस की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करने की मंजूरी मांगी। कोर्ट ने पुलिस की एप्लीकेशन को मंजूर कर दिया।

खबरें और भी हैं...