पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरत के मुताबिक एक्स्ट्रा कोच, ट्रेन चलाने पर विचार करे रेलवे: हाईकोर्ट

जरूरत के मुताबिक एक्स्ट्रा कोच, ट्रेन चलाने पर विचार करे रेलवे: हाईकोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि दूसरे चरण में एयरपोर्ट के बंद रहने पर रेलवे जरूरत के मुताबिक एक्स्ट्रा कोच लगाने अथवा ट्रेन चलाने की सुविधा पर विचार करे। कोर्ट ने संभावना है कि मई में लोगों को ज्यादा ट्रैवल करने की जरूरत पड़े। स्कूलों में छुट्टियों को देखते हुए लोग बाहर घूमने के लिए निकलते हैं। रेलवे जरूरत के मुताबिक एक्सट्रा कोच लगाने अथवा ट्रेन चलाने की संभावना पर विचार करते हुए अगली सुनवाई पर इस बारे में जवाब दे। वहीं, रनवे की रिकार्पेटिंग, अपग्रेडेशन का काम करने वाली कंपनी की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से काम करने के लिए बिटूमन की सप्लाई होती है। उन्हें निर्देश दिए जाएं कि बिटूमन की सप्लाई बाधित न हो।

खबरें और भी हैं...