- Hindi News
- National
- सरकार ने फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, मेवात और महेंद्रगढ़ के कई स्कूलों को किया अपग्रेड
सरकार ने फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, मेवात और महेंद्रगढ़ के कई स्कूलों को किया अपग्रेड
चंडीगढ़ | सरकार ने फरीदाबाद के एसजीएम नगर के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय और जिला कुरुक्षेत्र में पेहवा के मंगाना में रा. प्रा. विद्यालय को मानदंडों में छूट देकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किया है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि सीएम ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मेवात में मलहाका के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का दर्जा बढ़ाकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय और जिला महेंद्रगढ़ में निंबी के राजकीय उच्च विद्यालय का दर्जा बढ़ाकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।