- Hindi News
- National
- भाजपा एमएलए डॉ. पवन सैनी को सुरक्षा कर्मी ने सचिवालय में एंट्री गेट पर रोका तो हुआ बवाल
भाजपा एमएलए डॉ. पवन सैनी को सुरक्षा कर्मी ने सचिवालय में एंट्री गेट पर रोका तो हुआ बवाल
चंडीगढ़ | सचिवालय में मंगलवार काे लाडवा के भाजपा एमएलए डॉ. पवन सैनी की हरियाणा सचिवालय में एंट्री रोकने पर मामला गंभीर हो गया। मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी एएसआई ने विधायक को रोक कार्ड दिखाने को कहा। विधायक ने कार्ड दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सचिवालय में एंट्री नहीं दी गई। विधायक ने सुरक्षा कर्मी के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलवार दोपहर विधायक पवन सैनी सचिवालय पहुंचे। मुख्य गेट पर उन्हें रोका गया और कार्ड मांगा। कार्ड पर एमएलए की सारी सूचनाएं दर्ज थी। एएसआई ने कहा कि कार्ड भीगा हुआ है और सूचनाएं पढ़ी नहीं जा रही। एमएलए ने तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को मौके पर बुला लिया। अधिकारियों ने एमएलए को बताया कि संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी बदल दी गई है, उसके खिलाफ 24 घंटे में विभागीय कार्रवाई होगी। इधर एएसआई ने कहा कि वे अपनी डयूटी ईमानदारी से कर रहे थे।