पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबार्ड ने बीते वित्त वर्ष में पंजाब को दी 8000 करोड़ रुपए की मदद

नाबार्ड ने बीते वित्त वर्ष में पंजाब को दी 8000 करोड़ रुपए की मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालू वित्तीय वर्ष में 9800 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता करने का प्रस्ताव

चंडीगढ़| नाबार्ड की ओर से वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान पंजाब में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न मदों में सूबे को 8000 करोड़ रुपए वितरित किए गए। नाबार्ड (पंजाब) के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार ने मंगलवार को वर्ष 2017-18 के वित्तीय आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2018-19 के दौरान नाबार्ड की ओर से पंजाब को 9800 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव है। नाबार्ड ने पंजाब में कृषि और ग्रामीण विकास की क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग देते हुए कृषि में पूंजी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए, सहभागी बैंकों को रुपए 2249.67 करोड़ का पुनर्वित्त प्रदान किया।

इसके अलावा सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा किसानों को रियायती ब्याज दर पर फसल ऋण के वितरण के लिए अल्पावधि ऋण के तहत 5258.26 करोड़ रुपये का पुनर्वित्त प्रदान किया गया।

ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए 444.82 करोड़ रुपए मंजूर

दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत राज्य में महत्वपूर्ण ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए राज्य सरकार को 444.82 करोड़ की वित्तीय सहायता मंजूर की गई। आरआईडीएफ के तहत मंजूर प्रमुख परियोजनाओं में, ग्रामीण इलाकों में प्राइमरी, मिडल, हाई, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 6571 अतिरिक्त क्लास रूम, ग्रामीण हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 1500 आरओ सिस्टम, बहुग्राम ग्रामीण पाइप जल आपूर्ति योजनाओं का अपग्रेडेशन शामिल है।

खबरें और भी हैं...