पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआेसी चाहिए तो देनी पड़ेगी बद्दी रेल लाइन के लिए जमीन

एनआेसी चाहिए तो देनी पड़ेगी बद्दी रेल लाइन के लिए जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल आैर हरियाणा की सीमा पर बनने वाले आदी बद्री डैम के लिए हरियाणा का एनआेसी का मसला जल्द ही सुलझता नजर आ रहा है। मंगलवार को राज्य सचिवालय में हुई बैठक में हिमाचल ने इसकी एनआेसी के लिए सहमति दे दी है, लेकिन बद्दी रेललाइन आैर पंचकूला बाइपास के लिए जमीन मांगी है। राज्य के सिरमौर जिले के दो गांव के तीन हजार लोगों के फोरेस्ट राइट खत्म हो रहे हैं। सरकार ने इसके एवज में 27 करोड़ के विकासात्मक प्रोजेक्टों के साथ ही डैम से पानी की मांग की है। हरियाणा मूल रूप से इस डैम में हिमाचल में बारिश से आने वाले पानी की स्टोरेज करना चाहता है। इसके बाद पानी की कमी के दौरान इससे पानी छोड़ा जाएगा। हरियाणा सरकार के लिए इस समय यह प्रोजेक्ट काफी अहमयित रखता है। अगले साल हरियाणा में चुनाव होने हैं, इसलिए राजनीतिक तौर पर भी यह प्रोजेक्ट उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। सूत्र बताते हैं कि राज्य ने इस बैठक में ही राज्य को बीबीएमबी में स्थाई सदस्यता का मसला भी उठाया है। बीबीएमबी में स्थाई सदस्यता न होने के कारण राज्य अपने पक्ष को मजबूती से नहीं रख सकता है। पहले भी पंजाब, हरियाणा के समक्ष इसे उठाया था, लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ सका था। राज्य बद्दी से लिए रेल लाइन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर पंचकूला बाइपास का निर्माण जल्द करवाना चाहता है। राज्य के बीबीएन आैद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति चंडीगढ, पिंजौर आैर पंचकूला से रोजाना सफर करते हैं। बाइपास के बनने आैर रेल लाइन बनने से राज्य के आैद्योगिक विस्तार को गति मिल सकती है। इसलिए राज्य सरकार की आेर से इस दिशा में काम किया जा रहा है। बैठक में हिमाचल के मुख्य सचिव विनीत चौधरी, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस धेसी, हिमाचल के एसीएस अनिल खाची, आरडी धीमान सहित अन्य अाला अधिकारी मौजूद रहे। चंडीगढ़ बद्दी रेल लाइन के बनने से उद्योगों को कच्चा माल लाने में काफी सुविधा होगी। कच्चा माल लाने आैर बने हुए उत्पाद को मार्केट में भेजने के लिए सस्ता ट्रांसपोर्टेशन मिलेगा।

िशमला में हुई बैठक में पंचकूला बाईपास के लिए भी मांगी जमीन

डीपीआर में ही शामिल होंगी शर्तें

डैम की डीपीआर में ही इन सभी शर्तों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए अलग से एमआेयू किया जाना है। इसमें बाइपास से लेकर चंडीगढ़- बद्दी रेल लाइन को लेकर सरकार अलग से एमआेयू करेगी। पानी हिमाचल के हिस्से कितना आएगा, यह भी पहले ही तय होगा। आदी बद्री डैम की साइट पर प्रभावित हो रहे दो गांव के लोगों के लिए सड़क हरियाणा बना कर देगा। इस डैम के बनने से यहां के लिए बनी सड़क खत्म हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...