भाजपा एमएलए को सुरक्षा कर्मी ने रोका तो हुआ बवाल
चंडीगढ़ | मंगलवार काे चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में लाडवा के भाजपा एमएलए डॉ. पवन सैनी की हरियाणा सचिवालय में एंट्री रोकने पर मामला गंभीर हो गया। मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी एएसआई ने विधायक को रोक कार्ड दिखाने को कहा। विधायक ने कार्ड दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सचिवालय में एंट्री नहीं दी गई। विधायक ने सुरक्षा कर्मी के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलवार दोपहर विधायक पवन सैनी सचिवालय पहुंचे। मुख्य गेट पर उन्हें रोका गया और कार्ड मांगा।
कार्ड पर एमएलए की सारी सूचनाएं दर्ज थी। एएसआई ने कहा कि कार्ड भीगा हुआ है और सूचनाएं पढ़ी नहीं जा रही। एमएलए ने तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को मौके पर बुला लिया। अधिकारियों ने एमएलए को बताया कि संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी बदल दी गई है, उसके खिलाफ 24 घंटे में विभागीय कार्रवाई होगी।