- Hindi News
- National
- तत्काल पासपोर्ट तीन दस्तावेजों पर जारी होगा, एडवांस वेरिफिकेशन जरूरत नहीं
तत्काल पासपोर्ट तीन दस्तावेजों पर जारी होगा, एडवांस वेरिफिकेशन जरूरत नहीं
तत्काल पासपोर्ट जारी करवाने के लिए अब एडवांस वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है। रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज का कहना है कि आवेदक को केवल तीन दस्तावेज लाने होंगे। उनके आधार पर ही तत्काल पासपोर्ट जारी हो जाएगा। शनिवार को आवेदन जमा करवाने के लिए मेला लगाया जा रहा है। आवेदक अपना आवेदन मेले के दिन अपॉइंटमेंट लेकर जमा करवा सकते हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों की अपॉइंटमेंट की तिथि काफी लंबी है वे भी रिशेड्यूल अपॉइंटमेेंट कर सकते हैं।
इनमें से कोई भी तीन दस्तावेज चलेंगे
1. आधार कार्ड
2. फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र
3. राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या सार्वजनिक कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र
5. हथियार लाइसेंस
6. पेंशन दस्तावेज
7. स्वयं का पासपोर्ट (रद्द न किया गया हो तथा डैमेज न हो)
8. पैन कार्ड
9. बैंक/किसान/डाकघर की पासबुक
10.शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी फोटोयुक्त विद्यार्थी पहचान पत्र
11.ड्राइविंग लाइसेंस (वैद्य हो व जिस क्षेत्र में आवेदन जमा कराना है, उसी क्षेत्र का हो)
12.जन्म प्रमाण पत्र
13.राशन कार्ड
CHANDIGARH_180418_PAPU_SHUKLA_PROTEST_SEC_52.TIF TEST TEST TEST TEST TEST TEST TEST TEST TEST TEST