पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट के मामले में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएट, लेकिन नहीं लगा कोई सुराग

गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट के मामले में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएट, लेकिन नहीं लगा कोई सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणजीत सिंह से हुई लूट मामले में बुधवार को यूटी पुलिस ने सीन रीक्रिएट किया। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। पुलिस ने एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है जिसमें वारदात के बाद इस्तेमाल हुए एक्टिवा की पहचान करने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पुलिस के पास आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने फुटेज में सामने आ रहे लड़के की फोटो निकालकर साफ करने की कोशिश की है। साफ करने के बाद पुलिस उसकी फोटो काे पुराने क्रिमिनल्स के साथ मिलाएगी, ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके। पुलिस ने यह भी जांच करनी शुरू कर दी है कि पहले कौन-कौन से ऐसे क्रिमिनल्स हैं जोकि इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे।

दो दिन पहले की फुटेज भी देख रही पुलिस: पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने इस वारदात को रैकी करने के बाद अंजाम दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं कोई गोपाल साथ में काम करने वाला शख्स तो इस वारदात में शामिल नहीं है चूंकी अपराधियों को हर तरह से शरणजीत के बारे में पूरी जानकारी थी।

कुछ समय पहले भी हुआ था एक केस दर्ज: तीन महीने पहले गोपाल स्वीट्स के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने एक एफआईआर रजिस्टर की थी। जिसमें गोपाल स्वीट पर ही काम करने वाले एक कैशियर को मैनेजर का पर्स चोरी करने में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उस पहलू पर भी जांच कर रही है।

डेलिगेशन मिला एसएसपी से, कहा: लूट व फिरौती की वारदातों से ट्रेडर्स अनसिक्योर

चंडीगढ़ | ट्रेडर्स से फिरौती मांगने और लूट की वारदातों के बाद चंडीगढ़ व्यापार मंडल के मेंबर्स बुधवार को एसएसपी निलांबरी जगदाले से मिले। इस दौरान गोपाल स्वीट्स के ओनर शरणजीत सिंह भी थे। एसएसपी को कहा कि पहले सेक्टर-11 के कुमार ब्रदर्स से फिरौती मांगने की घटना और अब गोपाल स्वीट्स के ओनर से हुई लूट की वारदातों के चलते ट्रेडर्स में अन सिक्योरिटी का डर बैठ गया है। सीबीएम प्रेसिडेंट अनिल वोहरा ने कहा कि दोषियों को जल्द अरेस्ट किया जाना चाहिए। चेयरमैन सीबीएम चरणजीव सिंह ने कहा कि मार्केट्स में खासतौर से शाम को सिक्योरिटी बढ़ानी जरूरी है। रेगुलर पीसीआर की पेट्रोलिंग होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...