पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू से जुड़ा हेरिटेज फर्नीचर हो रहा विदेशों में नीलाम, वाइस प्रेसिडेंट के अंडर सेक्रेटरी ने मांगे पीयू के वीसी से कमेंट्स

पीयू से जुड़ा हेरिटेज फर्नीचर हो रहा विदेशों में नीलाम, वाइस प्रेसिडेंट के अंडर सेक्रेटरी ने मांगे पीयू के वीसी से कमेंट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ से लगातार हेरिटेज फर्नीचर बाहर विदेशों तक पहुंच रहा है। फर्नीचर की स्मगलिंग रोकने को लेकर कई बार कई स्तर पर शिकायत हुई, लेकिन कार्रवाई कभी नहीं हुई। हालांकि इसी तरह की शिकायत पर अब वाइस प्रेसिडेंट के अंडर सेक्रेटरी ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कमेंट्स मांगे हैं। एक शिकायत 26 मार्च को प्रशासन की तरफ से बनाए गए हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा की तरफ से वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया को ई-मेल कर दी गई थी। इसमें जग्गा ने लिखा था कि लगातार विदेशों में यहां चंडीगढ़ से वो फर्नीचर स्मगल किया जा रहा है जो पीयरे जेनरे या ली कार्बुजिए ने डिजाइन किया था। इसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन और पीयू अथॉरिटी को भी लाखों रुपए का फाइनेंशियल लॉस हो रहा है। इस पर हालांकि प्रशासन ने एक म्यूजियम बनाने को लेकर फैसला किया। म्यूजियम अभी बनाया ही नहीं जा सका। फर्नीचर को बचाने को लेकर कुछ भी नहीं किया जा सका।

पीयू वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर को भेजा ये लेटर: अजय जग्गा ने 26 मार्च को एक शिकायत की थी। इसमें कहा था कि पंजाब यूनिवर्सिटी से हेरिटेज प्रॉपर्टी और फाइनेंशियल लॉस चंडीगढ़ एडिमिनिस्ट्रेशन को हो रहा है। वीसी अरुण ग्रोवर को कहा है कि जल्द कमेंट्स भेजें। इसके साथ जग्गा की तरफ से की गई शिकायत की कॉपी भेजी गई है।

हेरिटेज फर्नीचर बता करोड़ों कमा रहा ऑक्शन हाउस: चंडीगढ़ से जुड़ी ज्यादातर हेरिटेज फर्नीचर को शिकागो का ही एक ऑक्शन हाउस नीलाम करता है। वर्ष 2015 तक इस ऑक्शन हाउस ने 260 से ज्यादा ऑक्शन की। इसमें 12 करोड़ सिर्फ चंडीगढ़ का फर्नीचर बता कर ऑक्शन हाउस ने कमाए।

ये बिका नीलामी में:

22 मार्च 2018 को शिकागो के ऑक्शन हाउस ने पीयू की कुर्सियां 3.19 लाख में नीलाम हुई थी।

दिसंबर 2015 में पीयू का रीडिंग टेबल पेरिस के ऑक्शन हाउस ने 92.59 लाख में बिका।

दिसंबर 2015 में ही पेरिस में पीयू की चेयर 65.21 लाख रुपए नीलाम की गई।

2014 में शिकागो के राइट ऑक्शन हाउस ने पीयू के एक डाइनिंग टेबल(कैफेटेरिया से) को 6 लाख रुपए में ऑक्शन किया गया।

नवंबर 2017 में शिकागो में हुई ऑक्शन में पंजाब यूनिवर्सिटी की दो लॉन्ज चेयर 1.14 करोड़ रुपए में ऑक्शन की गई।

2017 में पीयरे जेनरे के डिजाइन किए पीयू के एक सोफा शिकागो में 42.17 लाख में बिका।

खबरें और भी हैं...