- Hindi News
- National
- पीजीआई डेंटल डिपार्टमेंट में एक्सरे मशीन खराब, आधे ही पेशेंट्स का हुआ चेकअप
पीजीआई डेंटल डिपार्टमेंट में एक्सरे मशीन खराब, आधे ही पेशेंट्स का हुआ चेकअप
चंडीगढ़ | पीजीआई डेंटल डिपार्टमेंट में एक एक्सरे मशीन 15 दिन खराब रही। ठीक हुई तो दूसरी एक्सरे मशीन अब खराब हो गई है। हालत ये कि अब पूरे जबड़े का चेकअप करने वाली मशीन से हर रोज आधे ही पेशेंट्स का एक्सरे हो पा रहा है। दरअसल पीजीआई डेंटल डिपार्टमेंट में दो मशीनें लगी हुई हैं। एक मशीन में एक-एक दांत का एक्सरे किया जाता है। ये मशीन करीब 15 दिन खराब रही। पिछले हफ्ते ही इसको ठीक किया गया। लेकिन ये मशीन ठीक हो गई तो अब दूसरी एक्सरे मशीन जिसमें एक एक नहीं बल्कि पूरे जबड़े का एक्सरे होता है ये खराब हो गई है। इसके चलते इसकी पेशेंट्स का एक्सरे करने की कैपेसिटी कम हो गई है। पीजीआई की तरफ से पेशेंट्स की संख्या कम कर दी गई है। पहले हर रोज इस मशीन में करीब 150 पेशेंट्स का एक्सरे किया जाता था। अब सिर्फ 75 पेशेंट्स का ही हो रहा है। बाकियों को अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है। इससे पेशेंट्स परेशान हैं।