नगर निगम का स्वच्छ भारत पर्व, स्कूलों के 300 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़ | नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत पर्व के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हेरिटेज वॉक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसमें विभिन्न स्कूलों के 300 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों, रेजिडेंशियल एरिया और अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।