सेक्टर-37 और 38 की सड़कों पर बैठे अवैध वेंडर्स को हटाया
चंडीगढ़ | नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने एंटी एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाई। इसके तहत बुधवार को सेक्टर-37 और 38 की सड़कों पर बैठे अवैध वेंडर्स को हटाया। इसके अलावा इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) घरों के बाहर अवैध तौर पर रखी गई टेबल, चेयर व अलमीरा को भी कब्जे में लिया गया।