स्किट में दिखाया आसिफा का दर्द...
चंडीगढ़। ढेरों सपनों के साथ गोद ली गई बच्ची, उसका गुम होना और फिर बदहाल हालत में उसकी लाश का मिलना, उस पर हंगामा। समाज के तंज और ऐसी घटनाओं के बाद बेटियों के दर्द और डर को पेश किया फिजिक्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने। एनुअल फंक्शन कम फेयरवेल में इस कहानी को मंच पर उतारा डिपार्टमेंट की लड़कियों ने। चेयरपर्सन प्रो. नवदीप गोयल इसमें चीफ गेस्ट रहे, जबकि प्रो. मनजीत कौर डॉ. इंदु चौधरी सहित बाकी फैकल्टी मेंबर्स ने भी इसमें पार्टिसिपेट किया। अलग अलग सोसायटीज में पार्टिसिपेशन टॉपर्स और अचीवमेंट वाले 200 से अधिक स्टूडेंट को इसमें सम्मानित किया गया।