काली शूटर की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पेशी के लिए पुलिस ने दी अर्जी
होटल मालिक की किडनैपिंग के मामले में पकड़े गए आरोपी रविंदर उर्फ काली शूटर और अन्य आरोपियों इस्लाम और मनमोहन की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दायर की है।
पुलिस का कहना है कि ये संगीन अपराधी हैं, जिस कारण इन्हें कोर्ट में लाने से छूट दी जाए। वहीं, दूसरी ओर काली ने भी जिला अदालत में एक अर्जी दायर की जिसमें उसने अलग बैरक की मांग की है। काली ने कहा कि जेल में दूसरे कैदियों से उसे खतरा है। उसके पैर में गोली लगी है जिस कारण उसे इलाज की जरूरत है। ऐसे में उसे अलग बैरक में रखा जाए। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है।
इन आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर-45 के एक होटल के मालिक मोहम्मद कलाम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। होटल मालिक का आरोप था कि आरोपियों ने उन्हें गन पॉइंट पर किडनैप किया था।