सेक्टर-26 में मास्टर तारा सिंह इन इंडियन हिस्ट्री पर हुआ सेमिनार
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-26 के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में मास्टर तारा सिंह इन इंडियन हिस्ट्री: कोलोनिअलिस्म, नेशनलिज्म एंड पॉलिटिक्स ऑफ सिख आइडेंटिटी पर सिख एजुकेशनल सोसायटी की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मास्टर तारा सिंह का पंजाब की राजनीति व पंजाब के सांस्कृतिक ढांचे में योगदान के बारे में बताया गया है।
इस कार्यक्रम में एसजीपीसी अमृतसर के प्रेजिडेंट जत्थेदार गोबिंद सिंह लोंगोवाल बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थे। इसके बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह ने मास्टर तारा सिंह के भारतीय राजनीति में योगदान से सबको रूबरू करवाया और कहा कि मेंटर तारा सिंह एक गद्दावर नेता थे। लेकिन, उन्होंने सरबत के भले के लिए नियमों का पालन किया। जत्थेदार गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने जीएनडीयू कि पूर्व वाइस चांसलर प्रो. जेएस ग्रेवाल कि लिखी हुई किताब मास्टर तारा सिंह इन इंडियन हिस्ट्री: कोलोनिअलिस्म, नेशनलिज्म एंड पॉलिटिक्स ऑफ़ सिख आइडेंटिटी का विमोचन किया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री के लेक्चरर प्रो. रघुवेंद्र यादव ने तारा सिंह के जीवन पर बात करते हुए कहा कि उनकी सारी जिन्दगी सिख समुदाय को समर्पित रही है। इनके अलावा सेमिनार में पंजाब यूनिवर्सिटी के हिस्ट्री लेक्चरर प्रो. इंदु बग्गा, एसजीपीसी कि सदस्य किरणजोत कौर, सिख नेशनल कॉलेज बंगा के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. धरमजीत, पंजाब ललित कला अकादमी के पूर्व प्रेजिडेंट हरविंदर सिंह खालसा और सिख नेशनल कॉलेज कादयान के असिस्टेंट प्रो. डॉ. हरप्रीत सिंह हुंदल भी मौजूद थे।