पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोट्रेक्ट क्लब डेक्लामेशन कॉन्टेस्ट 21 को पंजाब यूनिवर्सिटी में

रोट्रेक्ट क्लब डेक्लामेशन कॉन्टेस्ट 21 को पंजाब यूनिवर्सिटी में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| रोट्रेक्ट क्लब मोहाली की ओर से डेक्लामेशन कॉन्टेस्ट 21 अप्रैल को पंजाब यूनिवर्सिटी में करवाया जाएगा। यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस चिन्मय और अनुष्का वशिष्ठ जैसे स्टूडेंट्स की टीम यह कॉन्टेस्ट करा रही है। इसका मेन थीम ‘आर वी रियली लिविंग इन द फर्स्ट सेंचुरी’ होगा। जिसमें हैरेसमेंट फेस बाय एलजीबीटी कम्युनिटी, मेंसुरेशन टैबू, लैक ऑफ सेक्स एजुकेशन इन स्कूल, क्या आरक्षण से वाकई भारत आगे बढ़ रहा है, क्या आत्महत्या एक विकल्प है, जैसे कई विषयों पर स्टूडेंट्स अपने-अपने विचार रखेंगे।

एनएसएस के सहयोग से जरूरतमंद स्टूडेंट्स को पहुंचाई पुरानी किताबें

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

ओपन आइज फाउंडेशन ने एनएसएस के सहयोग से ‘पुरानी किताबें रद्दी का नहीं शिक्षा का जरिया बने’ अभियान की शुरुआत गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-41 से की है। इस अभियान के तहत पुरानी किताबों को इकट्ठा करके और कटी-फटी किताबों को सही करके जरूरतमंद 150 स्टूडेंट्स तक पहुंचाई गईं है। फाउंडेशन के प्रेसिडेंट संदीप बड़सरा का कहना है कि पुरानी किताबों को इकट्ठा करके चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद स्टूडेंट्स तक पहुंचाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...