पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमित ने दिलाई प्रोफेशनल को जीत

अमित ने दिलाई प्रोफेशनल को जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पहले फैमिली कप में प्रोफेशनल इंडिया ने अमित वर्मा की पारी की बदौलत पीएमके इलेवन पर 82 रन की जीत हासिल की है। एयरपोर्ट क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में प्रोफेशनल इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमित वर्मा ने 67 रन की पारी खेली जबकि धीरज ने 15 रन का योगदान दिया। पीएमके के लिए नीरज ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया। जवाब में उतरी पीएमके इलेवन ने रन बनाने की तो कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। टीम ने 15.3 ओवरों में 84 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। अंकुर ने 26 रन बनाए। प्रोफेशनल इंडिया के लिए सुमित हुडा ने पांच बल्लेबाजों को चलता किया। अमित को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...