पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टार 11 ने टाइटंस को 7 विकेट से दी शिकस्त

स्टार-11 ने टाइटंस को 7 विकेट से दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. तीसरे ध्रुव शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में स्टार इलेवन ने रीगल टाइटंस को 7 विकेट से हरा दिया। रीगल टाइटंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान का फैसला सही नहीं रहा और स्टार इलेवन की गेंदबाजी के आगे पूरी टाइटंस टीम 18.1 ओवरों में 121 रनों पर बनाकर ढेर हो गई। उनकी ओर से खालिद ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए जबकि अरविंद पठानिया ने 18 रनों का योगदान दिया।

स्टार इलेवन के सुलेख और अंकित भट्ट ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में स्टार इलेवन ने लक्ष्य को 17.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्टार इलेवन की ओर से प्रदीप कुमार ने 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...