पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार 2 लड़कों ने छीना महिला का बैग

बाइक सवार 2 लड़कों ने छीना महिला का बैग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शहर में स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात गोपाल स्वीट्स के मालिक से स्नैचिंग के बाद बुधवार को दोबारा स्नैचिंग हो गई। घटना सेक्टर-45 की है। बाइक सवार 2 लड़कों ने महिला का बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार रुपए और दस्तावेज थे। बुड़ैल चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि सेक्टर-45 की गुरविंदर कौर अपने घर के बाहर खड़ी थीं। किसी काम से लौटी थीं। 2 बाइक सवार लड़के आए और महिला का बैग छीन लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया। जिस पर जमा हुई भीड़ ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक महिला बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। पुलिस एरिया में लगे कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।

70

खबरें और भी हैं...