स्नैचिंग: बेल पर बाहर आए 11 लोग कोर्ट में नहीं हुए पेश, 9 केस दर्ज
स्नैचिंग के केस में बेल पाने के बाद कोर्ट में दोबारा पेश नहीं होने वाले 11 लोगों पर यूटी पुलिस ने अलग-अलग थानों में 9 केस दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। यह पहली बार हुआ है कि यूटी पुलिस ने इस तरह से एफआईआर रजिस्टर की है। एफआईआर धारा 229 ए के तहत दर्ज की गई है। अब पुलिस अन्य आरोपियों पर भी नजर रखे हुए है जो कि कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। दरअसल बीते दिनों से लगातार शहर में स्नैचिंग की वारदातें बढ़ रही थी। इस पर पुलिस ने कोर्ट में पेश होने वाले स्नैचर्स का डाटा लिया तो पता लगा कि 9 केस में 11 लोग बेल पर छूटकर बाहर आए हैं और दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।