पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देह व्यापार के खिलाफ महिलाओं ने दिया धरना

देह व्यापार के खिलाफ महिलाओं ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। देह व्यापार के खिलाफ सेक्टर-38सी के लोगों ने बुधवार धरना दिया। लोगों का आरोप है कि उनके एरिया में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत दी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को महिलाएं एक जुट हुईं और एरिया में आने-जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की। महिलाओं का आरोप है कि देह व्यापार की शिकायत वह कई बार दे चुकी हैं। पीएमओ ऑफिस में भी शिकायत दी। महिलाएं एरिया में आने वाले हर शख्स से पूछताछ कर रही थीं। जो भी शख्स सेक्टर-38 में आने का संतुष्ट जवाब नहीं दे सका उसे वापस भेज दिया गया। महिलाओं का कहना है कि एरिया में चल रहे देह व्यापार से उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...