चंडीगढ़| देश के अन्य राज्यों की तुलना में चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रोजेक्ट अभी पेंडिंग ही हैं, जिन्हें जल्द शुरू करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पीजीआई प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। इसमें शहर में दो सालों से लटका हुआ आयुष हॉस्पिटल, जो सेक्टर 34 में बनाया जाएगा, की ड्रॉइंग फाइनल हो गई है और जल्दी ही काम भी शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा शहर में अब एक आयुष काॅलेज मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में 6 एकड़ में बनाया जाएगा। प्रशासन जमीन मुहैया करवाने के लिए तैयार भी हो गया है। यह जानकारी मीट द प्रेस कार्यक्रम में कैबिनेट हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर स्टेट मिनिस्टर अश्विनी कुमार चौबे ने कही। वे वीरवार को शहर में थे। इस दौरान उन्होंने पीजीआई का दौरा किया और वहां पर बनने वाले मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर और न्यूरो साइंस सेंटर को लेकर किए गए कामों के बारे में पीजीआई डायरेक्टर से मीटिंग की। उन्होंने पेंडिंग प्रोजेक्ट्स पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीजीआई की इमरजेंसी का भी दौरा किया। वहीं, चौबे ने स्वीकार किया है कि देश में दवाओं के दाम पर सरकार का कंट्रोल कम है। जिसे कंट्रोल करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो दवाओं के दाम पर निगरानी रखेगी।
फैमिली वेलफेयर स्टेट मिनिस्टर अश्विनी चौबे ने पीजीअाई का किया दौरा